पढ़ने-लिखने या अन्य काम करने के लिए भी अच्छे स्वास्थ्य का होना ज़रूरी है। इसलिए लोग सैर-सपाटा और खेल-तमाशे पर भी ध्यान देते हैं। अब तुम बताओ कि
(क) तुम या तुम्हारे दोस्त सैर-सपाटे के लिए क्या-क्या करते हैं?
(ख) तुमने अब तक जिन-जिन खेल-तमाशों में भाग लिया है या उसे देखा है, उसकी सूची बनाओ।
अध्यापक से सलाह करे या स्वय करे I
(क) अगर नरेंद्र के पास फ़ीस के पैसे न होते?
(ख) अगर नरेंद्र अजय की यह बात मान लेता कि इस आदमी से लाली पॉप लेना बिल्कुल ठीक नहीं?
(ग) अगर अजय तीसरे लड़के की यह बात मान लेता कि "अरे तू घर जा नरेंद्र को जानता नहीं?"
(घ) अगर नरेंद्र की मुलाकात छुट्टी के बाद अजय से नहीं होती?
नीचे तालिका दी गई है। पता करो कि खाने की उन चीज़ों में कौन से पोषक तत्व होते हैं। उसे तालिका में लिखो।
क्रम सं. |
खाने की चीज़ों |
पोषक तत्व |
(क) |
पालक |
................. |
(ख) |
गाजर |
................. |
(ग) |
दूध |
................. |
(घ) |
संतरा |
................. |
(ङ) |
दालें |
................. |
"नरेंद्र ज़रा शरारती है न इसी से डर लग रहा है।"
(क) नरेंद्र की माँ रेखा अजय की माँ से ऐसा क्यों कहती है?
(ख) नरेंद्र में ऐसा कौन-सा गुण होता जिससे उसकी माँ नहीं डरती और अजय की माँ से यह नहीं कहती कि नरेंद्र ज़रा शरारती है।
"घबराइए नहीं, रेखा जी–देखिए मेरा बेटा भी तो है लेकिन अजय पर तो मुझे पूरा विश्वास है"
(ग) अजय की माँ नरेंद्र की माँ से ऐसा क्यों कहती है?
"मैंने सोचा मम्मी तो रोज़ मुझे चाय-नाश्ता कराती है, आज मैं घर जल्दी पहुँचकर उसे चाय बनाकर पिलाऊँ।"
ऊपर के वाक्य को पढ़ो और बताओ कि–
(क) क्या तुम चाय बनाना जानते हो? और क्या-क्या बनाना जानते हो?
(ख) अगर तुम अपने खाने-पीने की कोई भी चीज़ बनाना नहीं जानते तो तुम्हें जो चीज़ सबसे अधिक पसंद हो, उसको बनाना सीखो और उसकी विधि को लिखकर बताओ।
(क) नरेंद्र के सारे पैसे क्यों खत्म हो गए?
(ख) अजय ने नरेंद्र को क्या और क्यों समझाया?
(ग) अजय के अन्य दोस्तों ने नरेंद्र के बारे में क्या कहा और क्यों?
नीचे कुछ वाक्य दिए गए हैं जिनमें उपयुक्त मुहावरे भरने से ही वह पूरा हो सकता है। उन्हें पूरा करने के लिए मुहावरे भी दिए गए हैं। तुम सही मुहावरे से वाक्य पूरे करो।
आग बबूला होना, सकपकाना, दबे पाँव, शामत आना, पीठ ठोकना
(क) चोर ................ घर में घुस आया।
(ख) देर से आने पर मम्मी ................ गईं।
(ग) सरसराहट की आवाज़ सुनकर अजय ................।
(घ) ऊधम मचाने पर बच्चों की ................।
(ङ) नरेंद्र की जान बचाने पर उसकी मम्मी ने अजय की ................।
(क) गुड़िया को कौन, कहाँ से और क्यों लाया है?
(ख) कविता में जिस गुड़िया की चर्चा है वह कैसी है?
(ग) कवि ने अपनी गुड़िया के बारे में अनेक बातें बताई हैं। उनमें से कोई दो बातें लिखो।
(क) दोनों गौरैयों को पिताजी जब घर से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे तो माँ क्यों मदद नहीं कर रही थी? बस, वह हँसती क्यों जा रही थी?
(ख) देखो जी, चिड़ियों को मत निकालो। माँ ने पिताजी से गंभीरता से यह क्यों कहा?
(ग) "किसी को सचमुच बाहर निकालना हो तो उसका घर तोड़ देना चाहिए," पिताजी ने गुस्से में ऐसा क्यों कहा? क्या पिताजी के इस कथन से माँ सहमत थी? क्या तुम सहमत हो? अगर नहीं तो क्यों?
(घ) कमरे में फिर से शोर होने पर भी पिताजी अबकी बार गौरैया की तरफ़ देखकर मुसकुराते क्यों रहे?
इस पत्र के आधार पर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दो –
(क) इस पत्र का लेखक किस शहर/देश की यात्रा पर गया था?
(ख) उस देश में कौन-कौन से खेल-खेले जाते हैं? वहाँ कौन-सा खेल सबसे अधिक लोकप्रिय है?
(ग) उस देश के कुछ खाद्य पदार्थों के नाम बताओ।
(घ) लेखक ने यह क्यों कहा कि "अच्छे से रहना ताकि माँ को तकलीफ़ न हो?"
(क) कविता में रतन किसे कहा गया है और वे कहाँ-कहाँ बिखरे हुए हैं?
(ख) ओस कणों को देखकर कवि का मन क्या करना चाहता है?
(क) बच्चों ने मंच की व्यवस्था किस प्रकार की?
(ख) पर्दे की आड़ में खड़े अन्य साथी मन-ही-मन राकेश की तुरतबुद्धि की प्रशंसा क्यों कर रहे थे?
(ग) नाटक के लिए रिहर्सल की जरूरत क्यों होती है?
(क) सागर यात्रा में नौका को सँभालने के लिए हर समय एक व्यक्ति की ज़रूरत थी। क्यों?
(ख) वे लोग समुद्र की यात्रा कर रहे थे। समुद्र यात्रा में भी उन्हें पानी की समस्या क्यों हुई?
नीचे लिखी पंक्तियाँ पढ़ो। आपस में चर्चा करके इसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दो–
(क) "तेरे हरे-भरे सावन के साथी ये आए हैं"
क्या बादल हरे-भरे सावन के साथी हैं अथवा किसान के? या दोनों के।
(ख) "तेरे प्राणों में भरने को नया राग लाए हैं"
बादल ऐसा क्या लाए हैं जिससे किसान के प्राणों में नया राग भर जाएगा?
(ग) "यह संदेशा ले कर आई, सरस मधुर शीतल पुरवाई"
पुरवाई किसान के लिए क्या संदेशा लेकर आई होगी?
(घ) "तेरे लिए, अकेले तेरे लिए, कहाँ से चलकर आई"
क्या सचमुच पुरवाई केवल किसान के लिए चलकर आई है? वह कहाँ से चलकर आई होगी?
(क) लेखक बैडमिंटन चैंपियन था। उसे हॉकी खेलने की प्रेरणा किससे और कैसे मिली?
(ख) इंग्लैंड से मैच जीतने के बाद सबकी आँखों में आँसू क्यों थे?
(ग) 'खिलाड़ियों में जज़्बा ज़रूरी है।' लेखक ने किस जज़्बे की बात की है? यह जज़्बा क्यों ज़रूरी है?
(क) शहर की ओर जाते हुए वल्ली ने बस की खिड़की से बाहर क्या-क्या देखा?
"अब तो उसकी खिड़की से बाहर देखने की इच्छा भी खत्म हो गई थी।"
(ख) वापसी में वल्ली ने खिड़की के बाहर देखना बंद क्यों कर दिया?
(ग) वल्ली ने बस के टिकट के लिए पैसों का प्रबंध कैसे किया?
(क) मारिया को किस कार्य के लिए सम्मानित किया गया?
(ख) मारिया ने अनेक भाषाओं का अध्ययन क्यों किया?
(ग) मारिया बुडापेस्ट में कौन-सी भारतीय पोशाक पहनना पसंद करती हैं और क्यों
(क) आंध्र के घने जंगलों में रहने वाले आदिवासियों के बीच अपना हक जमाने के लिए अंग्रेज़ों ने क्या किया?
(ख) श्री राम राजू कौन था? उसने अंग्रेज़ों के सामने आत्मसमर्पण क्यों किया?
(ग) अंग्रेज़ों से लड़ने के लिए कोया आदिवासी क्या-क्या करते थे?
कोया आदिवासियों के विद्रोह को स्वतंत्रता संग्राम क्यों कहना चाहिए?
(क) राजू हाई स्कूल तक पढ़ाई करने के बाद जंगलों मे रहने क्यों आया होगा?
(ख) राजू के शहीद होने का आदिवासियों के आंदोलन पर क्या असर हुआ होगा?
(क) दोनों गौरैयों को पिताजी जब घर से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे तो माँ क्यों मदद नहीं कर रही थी? बस, वह हँसती क्यों जा रही थी?
(ख) देखो जी, चिड़ियों को मत निकालो। माँ ने पिताजी से गंभीरता से यह क्यों कहा?
(ग) "किसी को सचमुच बाहर निकालना हो तो उसका घर तोड़ देना चाहिए," पिताजी ने गुस्से में ऐसा क्यों कहा? क्या पिताजी के इस कथन से माँ सहमत थी? क्या तुम सहमत हो? अगर नहीं तो क्यों?
(घ) कमरे में फिर से शोर होने पर भी पिताजी अबकी बार गौरैया की तरफ़ देखकर मुसकुराते क्यों रहे?
"पिताजी बोले, क्या मतलब? मैं कालीन बरबाद करवा लूँ?" ऊपर दिए गए वाक्य पर ध्यान दो और बताओ कि–
(क) पिताजी ने यह बात किससे कही?
(ख) उन्होंने यह बात क्यों कही?
(ग) गौरैयों के आने से कालीन कैसे बरबाद होता?
भाववाचक संज्ञा से विशेषण बनाओ।
घमंड |
घमंडी |
हिम्मत |
..................... |
साहस |
..................... |
स्वार्थ |
..................... |
अत्याचार |
..................... |
विद्रोह |
..................... |
(क) कविता में फ़र्श पर कौन-कौन और क्या-क्या करते हैं?
(ख) फ़र्श पर सभी के द्वारा कुछ न कुछ काम करने की बात कविता में हुई है, मगर महरी के काम को ही कविता लिखना क्यों कहा गया है?
'तृष्णा' को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल किया गया था। आपस में चर्चा करके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर खोजो–
(क) गणतंत्र दिवस किसे कहते हैं? यह किस दिन मनाया जाता है?
(ख) गणतंत्र दिवस के दिन क्या-क्या कार्यक्रम होते हैं?
(ग) दूरदर्शन या आकाशवाणी पर गणतंत्र दिवस परेड देखकर/सुनकर उसके बारे में कुछ पंक्तियाँ लिखो।
"हम सब इस अभिमान के खतरों को जानते थे, हमें यह भी ज्ञात था कि शायद हम कभी वापस न लौट सकें।"
वे दस नाविक इतनी खतरनाक यात्रा के लिए क्यों निकले होंगे? आपस में चर्चा करो।
में, ने, को, का, के, लिए, से, पर |
तालिका में से यही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों में भरो।
(क) सीमा ................. फल खाए।
(ख) रोहित ................. पेन नया है।
(ग) माँ-बच्चों ................. मिठाई लाई।
(घ) हमने रस्सी ................. कपड़े सुखाए।
(ङ) मैंने बैग ................. किताबें रखीं।
(च) पौधों ................. गमलों में रखो।
(छ) केरल जम्मू ................. बहुत दूर है।
"एक सदस्य माँ की भूमिका निभाता"
(i)नौका पर 'माँ' की भूमिका निभाने वाला व्यक्ति कौन-कौन से काम करता था?
(ii)तुम्हारे विचार से उन कामों को माँ के कामों की उपमा क्यों दी गई होगी?
(iii)क्या तुमने कभी किसी के लिए 'माँ की भूमिका' निभाई है? यदि हाँ, तो बताओ
(क) तब तुमने कौन-कौन से काम किए थे?
(ख) वे काम क्यों और किसलिए किए थे?
(iv)तुम्हारी माँ या घर का अन्य कोई सदस्य सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक कौन-कौन से काम करता है? सूची बनाओ।